फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम: बिलिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाला मीटर रीडर बनेगा चैंपियन, किए जाएंगे पुरस्कृत

Sun, 05 Dec 2021 03:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि अभी यह व्यवस्था कार्यालय से शुरू की गई है। इसके बाद खंड के अभियंताओं को प्रतिमाह अपने स्तर से क्षेत्र के मीटर रीडरों के काम की समीक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मीटर रीडर को चैंपियन की पदवी दी जाएगी। बिजली निगम ने बेहतर प्रदर्शन के लिए मीटिर रीडरों को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना लागू की है। इसके तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले मीटर रीडर को पुरस्कृत भी किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में कार्यरत सभी 104 मीटर रीडरों के काम (बिलिंग) का आकलन माह के अंत में होगा। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अधीक्षण अभियंता शहरी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि अभी यह व्यवस्था कार्यालय से शुरू की गई है। इसके बाद खंड के अभियंताओं को प्रतिमाह अपने स्तर से क्षेत्र के मीटर रीडरों के काम की समीक्षा करनी होगी। उन्होंने बताया कि बिजली निगम ने बेंगलुरु की क्वैस क्रॉप कंपनी को बिलिंग की जिम्मेदारी दी है। शहरी क्षेत्र में प्रत्येक मीटर रीडर को दो हजार बिलिंग का लक्ष्य दिया गया है। पहली से लेकर अंतिम तारीख तक उनके कार्यों की समीक्षा होगी। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रीडर को अगले महीने निगम चैंपियन पदवी से सम्मानित करेगा।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने प्रोब बिलिंग की व्यवस्था भी शुरू की है। इसमें रीडर घर पर ही उपभोक्ताओं को बिल उपलब्ध कराने के साथ ही भुगतान भी करा सकेंगे। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं तक समय से बिजली बिल नहीं पहुंचने से राजस्व की क्षति होती है। साथ ही उपभोक्ता भी बकायेदार बनता जाता है। नई व्यवस्था से इस समस्या का समाधान होगा।

क्या है प्रोब बिलिंग

मीटर के तार से प्रोब (मशीन) को जोड़ने पर अपने आप रीडिंग पहुंच जाएगी और उसी आधार पर बिल तैयार हो जाएगा। रीडिंग में रीडर कोई फेरबदल नहीं कर सकेगा। इसी के आधार पर बिल बनेगा और उसे उपभोक्ता को उपलब्ध भी कराया जा सकेगा। मौके पर ही इसे जमा करने की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें