फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर के 3500 से अधिक बकाएदारों की कभी भी गुल हो सकती है बत्ती, एक क्लिक में कट जाएगा कनेक्शन

Thu, 19 Nov 2020 03:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बिजली निगम अब स्मार्ट मीटर वाले बकाएदारों पर सख्ती करने जा रहा है। 25 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये या इससे अधिक की बकाएदारी पर बिना घर गए दफ्तर से ही उपभोक्ता की बिजली काट दी जाएगी। निगम ने चारों खंडों में कुल 3357 बकाएदारों को चिह्नित किया है। दरअसल, स्मार्ट मीटर में लगी चिप बिजली यूनिट के हिसाब से खपत का आकलन करती है और ऑटोमेटिक बिल बना देती है। इसके लिए घर जाकर मीटर रीडिंग की जरूर नहीं पड़ती है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि राजस्व वसूली के संबंध में निगम ने सख्ती की है। नए मीटर में चिप लगी होगी। ऐसे में सर्वर से बकाएदारों की सूची आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इसके बाद एक क्लिक पर किसी का भी कनेक्शन काटा जा सकेगा। इस व्यवस्था के बाद बकाया वसूली या कनेक्शन काटने के दौरान होने वाले बवाल का डर नहीं रहेगा।

साथ ही अभियान में लगाए जाने वाले कर्मचारियों को दूसरी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। शहर के चारों विद्युत वितरण खंडों में बकाएदारों की सूची तैयार कर अधिशासी अभियंताओं को सौंप दी गई। उनकी जिम्मेदारी होगी कि बकाएदारी के साथ राजस्व वसूली को सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बताया कि सभी बकाएदारों पर कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक बकाएदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोड पर होता है कंट्रोल

स्मार्ट मीटर को चिप की मदद से कार्यालय में बैठकर ही कंट्रोल किया जाता है। यही नहीं लोड पर भी नियंत्रण रख सकते हैं। पहले इलेक्ट्रानिक मीटर में स्वीकृत लोड से अधिक भार से बिजली खपत का अंदाजा नहीं लग पाता था। स्मार्ट मीटर में अगर लोड से अधिक बिजली की खपत होती है तो इसका हिसाब बिल में जुड़कर भेज दिया जाता है।
 
दफ्तर से बिजली काटे जाने पर नहीं हो सकेगी छेड़छाड़
सूची के मुताबिक स्मार्ट मीटर वाले बकाएदारों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगने पर ऑफिस में बैठे-बैठे ही बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा सकेंगे। इतना ही नहीं मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी भी नहीं हो सकेगी।
 
मिल सकता है अतिरिक्त समय
अधीक्षण अभियंता शहरी ने बताया कि अगर स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं पर बकाएदारी है और वह तत्काल जमा कर पाने में असमर्थ हैं तो अपने अधिशासी अभियंता से संपर्क करें। कुल बकाएदारी का 60 प्रतिशत जमा कर उन्हें कुछ अतिरिक्त समय मिल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें