फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: बिजली बिल के लिए अब न हों परेशान, व्हाट्सअप पर मंगवा सकते हैं बिल

Wed, 11 Aug 2021 03:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बिल बनाने वाली कंपनी बीसीआईटीएस ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर। जिले में पहली बार वाट्सएप पर डुप्लीकेट बिल जारी करने की सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में उपभोक्ताओं के घर अगर बिजली बिल नहीं आ रहा है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिजली निगम द्वारा अनुबंधित बिलिंग एजेंसी बीसीआईटीएस ने वाट्सएप नंबर जारी किया है जिस पर उपभोक्ता डुप्लीकेट बिल मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि अक्सर उपभोक्ताओं के घर बिजली बिल समय पर नहीं पहुंचता, जिससे उन्हें बेवजह ही लेट फीस भरनी पड़ जाती है। कई बार बिजली बिल खो भी जाता है, इससे भी उपभोक्ताओं को परेशानी होती है।

इन परेशानियों को दूर करने के लिए बिलिंग एजेंसी ने डुप्लीकेट बिल उनके मोबाइल पर ही उपलब्ध कराने के लिए एक वाट्सएप नंबर (6388906669) जारी किया है।

उपभोक्ता इस नंबर पर कभी भी डुप्लीकेट बिल मंगा सकते हैं। जिले में पहली बार वाट्सएप पर डुप्लीकेट बिल जारी करने की सेवा शुरू की जाएगी।

व्हाट्सअप पर ऐसे मंगाए डुप्लीकेट बिल
बिल मोबाइल फोन पर जेनरेट करने के लिए उपभोक्ता वॉट्सअप मैसेज में कस्टमर अकाउंट  टाइप करें और इसे वाट्सएप नंबर 6388906669 पर भेज दें। मेसेज भेजने के कुछ समय में ही उसी नंबर पर ड्यूप्लिकेट बिल जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें