फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-बस: सफल रहा पूर्वाभ्यास, गोरखपुर की सड़कों जल्द दौड़ती नजर आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

Thu, 09 Dec 2021 10:33 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बस में कार्यदायी संस्था और संचालन संस्था के जिम्मेदार सवार हुए। बस महेसरा से नगर निगम फिर नगर निगम से गोरखनाथ रूट पर दौड़ी। इस दौरान कुछ जगहों पर जाम से थोड़ी परेशानी हुई।

 
विज्ञापन
गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर महानगर की सड़कों पर कुछ ही दिनों में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। बुधवार को पांच बसों का महेसरा से नगर निगम एवं नगर निगम से गोरखनाथ के बीच पूर्वाभ्यास पूरी तरह से सफल रहा। पूर्वाभ्यास की सफलता पर कार्यदायी संस्था के साथ ही संचालन से जुड़ी संस्थाओं के लोग गदगद नजर आए। हालांकि पूर्वाभ्यास के दौरान बसों को गोलघर, कचहरी चौक काली मंदिर आदि में जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को महेसरा स्थित कार्यशाला से पांच इलेक्ट्रिक बसें निकलीं जो बरगदवां, गोरखनाथ मंदिर, गोरखनाथ फ्लाईओवर, धर्मशाला बाजार, यातायात तिराहा, पटेल चौक काली मंदिर, गोलघर, कचहरी चौक, शास्त्री चौक होते हुए नगर निगम पहुंची। यहां बस में मेयर सीताराम जायसवाल, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा सहित कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार और कर्मचारी सवार हुए। पूर्वाभ्यास के लिए नगर निगम से निकलकर बस फिर से कचहरी चौक, गोलघर, पटेल चौक, यातायात तिराहा, धर्मशाला बाजार होते हुए सकुशल गोरखनाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान बस में सवार लोगों की खुशी चेहरे पर साफ झलक रही थी।

गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर मेयर ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर महानगर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराएंगे। जिसके बाद लोग आरामदायक यात्रा का आनंद उठा सकेंगे। बताया कि बस का किराया न्यूनतम पांच रुपये एवं अधिकतम 25 रुपये निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर पार्षद संजय श्रीवास्तव, आलोक सिंह, देवेंद्र कुमार गौड़, रामलवट, रिंकी देवी, उमेश चंद श्रीवास्तव, आरएमआई संस्था के अधिकारी पवन कुमार, राम सिंह, अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, अमरेश बहादुर पाल, कर्नल सीपी सिंह, आरिफ सिद्दीकी, राम प्रकाश सिंह, रामनरेश नागवंशी, ब्रजेश तिवारी आदि शामिल रहे।

पूजा प्रजापति ने चलाई बस

इलेक्ट्रिक बसों के पूर्वाभ्यास में सभी का ध्यान महिला चालक पूजा प्रजापति ने खींचा। शहर के दिव्यनगर के डिबिया गांव निवासी पूजा ने बताया कि वह पिछले सात वर्ष से दिल्ली और नोएडा में ट्रक चला रही थीं। अब इलेक्ट्रिक बस चलाने का मौका मिल रहा है। अपने शहर में आकर बस चलाने में अच्छा लग रहा है। मेयर ने भी इस महिला चालक की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें