फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की घटना से लिया सबक: इलेक्ट्रिक बस के ड्राइवरों का हुआ ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट, नगर आयुक्त ने दिया है निर्देश

Thu, 03 Feb 2022 01:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि इस दौरान ड्राइवर और कंडक्टर को यह हिदायत दी गई कि बस में किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क नहीं चढ़ने दें।
विज्ञापन
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की घटना के मद्देनजर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम के प्रभारी के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक बसों के चालकों की शराब पीकर गाड़ी चलाने संबंधी जांच की गई। यह भी देखा गया कि बस में सवार लोग मास्क लगाए हैं या नहीं।
विज्ञापन


कानपुर में इलेक्ट्रिक बस चालक ने शराब के नशे में कई लोगों को रौंद दिया था। इसके मद्देनजर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने यातायात, संभागीय परिवहन विभाग, इलेक्ट्रिक बस संचालक कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। तय किया गया कि इलेक्ट्रिक बस संचालक रोज बस ड्राइवरों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट (शराब पीकर गाड़ी चलाने संबंधी) कराया जाएगा।

साथ ही नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम को औचक निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई। इसी क्रम में बुधवार को टीम प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने टीम के साथ मेडिकल कॉलेज रोड पर बस ड्राइवर की जांच की। कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि इस दौरान ड्राइवर और कंडक्टर को यह हिदायत दी गई कि बस में किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क नहीं चढ़ने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें