फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जनप्रतिनिधियों के घर पहुंचे निर्वाचन कर्मचारी, दिखाई वोटर लिस्ट

Fri, 23 Jul 2021 12:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर में गुरुवार को निर्वाचन कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के घर पहुंचे और उन्हें वोटर लिस्ट दिखाई। जिले की वोटर लिस्ट में लिंगानुपात के मुताबिक आधी आबादी की भागीदारी कम होने पर शुरू हुए विशेष अभियान के तहत मतदान कर्मचारी, जिले के विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, विधान परिषद सदस्यों आदि जनप्रतिनिधियों के घर पहुंचे। इस दौरान किसी जनप्रतिनिधि के परिवार के छूटे हुए सदस्यों या अन्य जानने वालों को वोटर भी बनाया गया।

 

एक मुहिम जनप्रतिनिधियों के नाम से संचालित इस अभियान में महिलाओं को वोटर बनाने पर विशेष जोर रहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने लिंगानुपात को सही करने के लिए, अलग तरह के इस अभियान की शुरूआत की है।

विज्ञापन

 

उन्होंने 22 को एक मुहिम महत्वपूर्ण व्यक्तियों के नाम चलाने का निर्देश दिया था। इसी तरह 23 को एक मुहिम मतदान कार्मिकों के नाम अभियान चलेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि जिले में करीब 32 हजार मतदान कार्मिक हैं। इनमें कई दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। ज्यादातर वोटर नहीं है। ऐसे में यहां छह महीने से अधिक समय से तैनात सभी कार्मिकों के साथ ही उनकी पत्नी और बेटी को वोटर बनाया जाएगा।


उन्होंने बताया कि जिले की जनगणना रिपोर्ट के मुताबिक जिले में महिला लिंगानुपात 1000 पर 940 का है, जबकि वर्तमान विधानसभा मतदाता सूची का अनुपात 821 ही है। इस समय जिले में करीब 19 लाख पुरुष व 16 लाख महिला मतदाता है। अभियान में दो लाख से अधिक महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है। इस विशेष अभियान की नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह आदि ने सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें