फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव : लग सकता है चुनाव आचार संहिता का ग्रहण, जानिए कब होना है आयोजन

Mon, 22 Nov 2021 04:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

11 से 13 जनवरी तक होने वाले महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिल्प मेले की रूपरेखा तैयार करने के लिए 12 नवंबर को संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें कार्यवृत्त भी तय हुई।
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर महोत्सव की चमक इस बार आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने पर मंद पड़ सकती है। प्रशासन और पर्यटन विभाग सहित संबंधित विभाग हालांकि, महोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन आचार संहिता लगने की आशंका से भी ग्रस्त हैं।
विज्ञापन


11 से 13 जनवरी तक होने वाले महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिल्प मेले की रूपरेखा तैयार करने के लिए 12 नवंबर को संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें कार्यवृत्त भी तय हुई। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि पांच से छह जनवरी तक चुनाव की घोषणा हो जाएगी। इसके साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी जिससे महोत्सव की चमक मंदी पड़ सकती है।

महोत्सव में राजनीति से जुड़े व्यक्तित्व या चुनाव के संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता थम सकती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर बदलाव किया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्घाटन भी उतना भव्य नहीं होगा, जितना पिछले महोत्सवों में रहा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं, यदि चुनाव की घोषणा होती है तो चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए महोत्सव का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें