फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नगर आयुक्त ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, बोले- खुले आसमान के नीचे न सोए कोई व्यक्ति

Mon, 22 Nov 2021 04:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त ने झूलेलाल मंदिर के पीछे के दो रैन बसेरों का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। इसके बाद उन्होंने संचालक संस्था के केयर टेकर से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे नहीं सोते मिलना चाहिए। शहर के विभिन्न रैन बसेरों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को यह निर्देश दिया। साथ ही रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने की भी बात कही। रविवार को नगर आयुक्त ने झूलेलाल मंदिर के पीछे के दो रैन बसेरों का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। इसके बाद उन्होंने संचालक संस्था के केयर टेकर से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि शहर के सभी रैनबसेरों की जानकारी भी जनता को मुहैया कराई जाए ताकि जिसे भी आवश्यकता हो अपने आस-पास के रैनबसेरों में वे ठहर सकें। इस दौरान चीफ इंजीनियर सुरेश चंद, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
पैचवर्क के काम में तेजी लाने का निर्देश
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि गड्ढा मुक्ति के लिए शहर में चिह्नित सभी सड़कों पर पैचवर्क का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए समय के भीतर महानगर की सड़कों के गड्ढों में पैचवर्क पूरा कराए जाने के लिए निर्माण विभाग के सभी अवर अभियंता अपनी टीमों के साथ तेजी से कार्य करा रहे हैं। कार्यों की निगरानी सहायक अभियंता एवं अधिशासी अभियंता कर रहे हैं।
 
बेसहारा पशुओं के खिलाफ चलाया अभियान
निगम की ओर से सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। पकड़े गए गोवंशीय पशुओं को कान्हा उपवन मेें रखा जा रहा है जहां उनके खाने एवं इलाज की व्यवस्था की गई है। नगर आयुक्त ने कहा कि बार-बार अपील करने के बाद भी जनता की ओर से पशुओं को दूध निकालने के बाद सड़कों पर छोड़ दिया जा रहा है जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। ऐसे पशुपालकों को भी बार-बार आगाह किया जाता है कि अपने पालतू गोवंशीय पशुओं को सड़क पर दूध निकालने के बाद न छोड़ें। नगर निगम ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।  
विज्ञापन

 
एंटी लार्वा छिड़काव के अलावा सैनिटाइजेशन
नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव के अलावा सैनिटाइजेशन कराया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि वार्डों में रात के समय मच्छरों से निजात दिलाए जाने के लिए फॉगिंग कराई गई। वहीं शहर के पांचों जोन में सफाई, नाले, नालियों की सफाई एव मैलाथियान के छिड़काव कराए गए।
 
कंबल खरीद व अलाव जलाने के लिए मिले 3.50 लाख रुपये
निराश्रित और असहायों को ठंड से बचाने के लिए जतन शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले को कंबल खरीद के लिए 35 लाख और जगह-जगह अलाव जलाने के लिए 3.50 लाख रुपये मिले हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। गोरखपुर में सात तहसीलें सदर, कैंपिंयरगंज, बांसगांव, खजनी, चौरीचौरा, सहजनवां और गोला हैं। सभी तहसील को कंबल खरीद के लिए पांच लाख रुपये और अलाव के लिए 50 हजार रुपये दिए गए हैं। आपदा प्रभारी एवं एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह ने बताया कि ठंड तेज होने के पहले कंबल खरीदने के साथ ही उसका वितरण भी शुरू हो जाएगा। उधर डीएम विजय किरन आनंद ने शहर में संचालित सभी 22 रैन बसेरों को जल्द से जल्द सभी सुविधाओं से संपन्न करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी में शरण लेने वालों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने रैन बसेरों के संचालन से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को बाकायदा एक फार्मेट देकर उस पर रिपोर्ट मांगी है ताकि सभी रैन बसेरों को एक निर्धारित मानक पर सुविधा संपन्न बनाया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें