फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: संपत्ति के विवाद में बुजुर्ग मां-बाप को बेरहमी से पीटा, छोटी बहू ने दर्ज कराया केस

Fri, 30 Jul 2021 06:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

महराजगंज जिले में पोखरभिंडा गांव में संपत्ति के विवाद में बेटा व बहू ने बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां पर बुजुर्ग दंपति का इलाज चल रहा है। छोटी बहू की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की।

विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी किरन ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि सास चंद्रावती व ससुर फूलचंद को उनके बड़े बेटे व बहू तथा बेटी ने संपत्ति के विवाद में बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। ससुर का हाथ व कमर पर गंभीर चोटें आई है।

बुजुर्ग दंपति के पिटाई का विडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बुजुर्गों को बेरहमी से पीट रहे हैं। गांव वालों के प्रयास से बुजुर्ग को बचाया गया।

गांववालों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने मामले की जांच करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें