फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे बने हैवान: वृद्ध की गला दबाकर हत्या, शव सड़क किनारे गड्ढे में फेंका... शरीर पर मिले बर्बरता के निशान

Fri, 21 Jun 2024 10:43 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुखुंदू (देवरिया)

सार

पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने पेट पर वार कर गला दबाकर हत्या की है। घटना के बाद पत्नी अनारी देवी, बेटा सुभाष यादव और रामआसरे यादव का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास एक 65 वर्षीय वृद्ध की गुरुवार रात में गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने हत्या कर शव को सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया है। शुक्रवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

खुखुंदू के भटहर गांव निवासी गाया यादव बहादुरपुर के पास स्थित एक गिट्टी बालू की दुकान पर चौकीदारी करते थे। रोज की तरह गुरुवार शाम को भी वह घर से भोजन कर बहादुरपुर दुकान के लिए निकले। शुक्रवार सुबह देवरिया-सलेमपुर फोरलेन किनारे गाया यादव का शव दुकान से तकरीबन दस मीटर दक्षिण गड्ढे में मिला। मृतक के पेट पर बदमाशों ने पैर के पंजों से वार किया है। कुर्ते पर स्पष्ट निशान दिख रहा था। इसके अलावा गला सूजा हुआ है। मुंह से खून भी निकला है। 
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने पेट पर वार कर गला दबाकर हत्या की है। घटना के बाद पत्नी अनारी देवी, बेटा सुभाष यादव और रामआसरे यादव का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि वृद्ध की गला दबाकर हत्या की गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। केस दर्ज कर बदमाशों की धड़पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें