फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: शोहदे के धक्के से बुजुर्ग की मौत, केस दर्ज, आरोपी हिरासत में

Thu, 18 May 2023 01:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोला (गोरखपुर)।

सार

छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने बुजुर्ग दादा को धकेल दिया। मंगलवार को मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार को सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृत बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर छेड़खानी व गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपी शोहदे को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने बुजुर्ग दादा को धकेल दिया। मंगलवार को मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार को सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृत बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर छेड़खानी व गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपी शोहदे को हिरासत में ले लिया। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। अब विसरा जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को गांव में एक शादी थी। किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ गांव में आए बरात में नाच देखने गई थी। रात करीब बारह बजे वह घर लौटी। जैसे ही अपने घर में दाखिल हुई, उसी समय पड़ोस का एक अधेड़ घर में दाखिल हो गया।
विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठाकर उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और किशोरी को इसकी भनक भी नहीं लगी। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म की कीशिश की। जिस कमरे में वह घुसा था, उसमें पहले से उसकी दो बहनें और एक भाई भी सोया हुआ था। सभी ने पड़ोसी को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

इसके बाद बगले के कमरे में सो रहे 60 वर्षीय दादा शोर सुनकर आए और दरवाजा खुलवाने लगे। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने दरवाजा खोल कर भागने लगा। आरोप है कि इसी दौरान शोहदे ने बुजुर्ग को धक्का मार दिया और उनकी मौत हो गई। मौत के बाद बुधवार को पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें