इस लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात अपराध शाखा के इंस्पेक्टर यदुनंदन यादव, दारोगा अजय राय, गीडा थाने में तैनात आरक्षी बृजेश यादव, सतेन्द्र यादव, विवेक मिश्रा तिवारीपुर थाने में तैनात आरक्षी सुजीत यादव, महिला आरक्षी अरुणिमा मिश्रा और कैंट थाने में तैनात महिला आरक्षी किरन चौधरी को निलंबित कर दिया।
जांच में पता चला कि सीएम की सुरक्षा-व्यवस्था में लगे इंस्पेक्टर यदुनंदन यादव व दारोगा अजय राय के पास वायरलेस हैंडसेट ही नहीं था। अधिकारियों के पूछने पर वह कोई जवाब ही नहीं दे पाए। एसएसपी ने वीआइपी दौरे के दौरान इसे बड़ी लापरवाही माना।