फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बस्ती में डबल डेकर बस पल्टी, आठ यात्री घायल

Tue, 11 Aug 2020 06:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।

सार

  • चालक समेत सभी घायल जिला अस्पताल अयोध्या रेफर
  • परशुरामपुर थाने के मड़रिया की घटना

 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मड़रिया कस्बे में मंगलवार दोपहर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चालक समेत बस में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सीएचसी परशुरामपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गोंडा जिले के अल्लीपुर से दिल्ली जा रही बस में करीब 90 लोग सवार थे। सवारियों के पास बैग आदि काफी समान भी बस में लदा हुआ था। सवारियों के अनुसार घटना दोपहर 12 बजे के आसपास बस की स्टेयरिंग फेल होने के कारण हुई।

जिसके कारण बस दाहिने तरफ भागते हुए एक मोबाइल की दुकान में घुस कर पलट गई। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। बचाव के लिए लोग जुटे और सबसे पहले खिड़की के रास्ते सवारियों को बाहर निकाला। जिनमें पुलिस एवं एंबुलेंस टीम पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय चालक मोहम्मद जकी निवासी अल्लीपुर,थाना खोडारे जिला गोंडा के अलावा रामऔतार 50 निवासी मटियरिया थाना खोडारे जिला गोंडा, परी पुत्री राजेन्द्र निवासी मटियरिया थाना खोडारे, सौ वर्षीय शोहरत ख़ातून और  आशा बेग़म निवासी बहाने थाना-खोडारे जिला गोंडा,  माया देवी 55 पत्नी रामबरन सबरापुर,  राजिया 22 पुत्री वाजिद अली नरहरपुर,  संतोष कुमार निवासी कूकनगर को सीएचसी परशुरामपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें