फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स के आठ विभागों को मिले 35 नए शिक्षक, सर्जरी की बढ़ जाएगी संख्या

Tue, 04 Apr 2023 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एम्स मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि एम्स में शिक्षकों के ज्वाइन करने के बाद मरीजों के इलाज में आसानी होगी। साथ ही छात्रों को भी अच्छे प्रोफेसर मिलेंगे। इससे पढ़ाई भी बेहतर होगी। अच्छी बात यह है कि जल्द ही इमरजेंसी का संचालन होगा और सर्जरी भी बढ़ जाएगी।  

 
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। एम्स को 35 नए वरिष्ठ डॉक्टर मिलेंगे, जो जल्द ही ज्वाइन करेंगे। शिक्षकों के ज्वाइनिंग के बाद एम्स के छात्रों को भी पढ़ाई में सहूलियत मिल जाएगी। इनमें तीन शिक्षक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं।
विज्ञापन


एम्स में शिक्षकों के करीब 52 पदों के लिए साक्षात्कार हुआ था। इसमें एनेस्थीसिया विभाग में तीन पदों के सापेक्ष चार शिक्षकों का चयन हुआ है। एक शिक्षक वेटिंग लिस्ट में शामिल हैं। इस विभाग में शिक्षकों की कमी थी। इनके ज्वाइन करने से एम्स के अलग-अलग विभागों में सर्जरी की संख्या बढ़ जाएगी। साथ ही एनेस्थीसिया विभाग में पीजी की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी।

इसके अलावा एनॉटमी में एक प्रोफेसर समेत तीन डॉक्टर, बायोकेमिस्ट्री में दो, कम्युनिटी मेडिसिन में दो, ईएनटी में एक, फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी में एक, न्यूरोलॉजी में एक, न्यूरोसर्जरी में दो, गायनीकोलॉजी में दो, आर्थोपेडिक में एक, फिजियोलॉजी में तीन, पीडियाट्रिक्स में तीन, रेडियोथेरेपी में एक, ट्राॅमा इमरजेंसी में तीन और कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छह शिक्षकों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सहजनवां में स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे CM योगी, 10.43 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा खेल का मैदान

बीआरडी मेडिकल काॅलेज के गायनी विभाग की डॉ. अराधना सिंह का चयन एम्स में हुआ है। इसके अलावा बीआरडी के एक आर्थाे सर्जन का भी चयन एम्स में हुआ है।

13 शिक्षक प्रतीक्षा सूची में शामिल
13 शिक्षक प्रतीक्षा सूची के भी शामिल हैं जो अलग-अलग विभागों के हैं। सबसे ज्यादा प्रतीक्षा सूची कॉलेज ऑफ नर्सिंग में है। यहां के तीन शिक्षकों के नाम प्रतीक्षा सूची में जारी हुए हैं। इसके अलावा पीडियाट्रिक्स में दो, फिजियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, कम्युनिटी मेडिसिन, बायोकेमेस्ट्री, एनाटमी और एनेस्थीसिया में एक-एक शिक्षकों के नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन


एम्स मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि एम्स में शिक्षकों के ज्वाइन करने के बाद मरीजों के इलाज में आसानी होगी। साथ ही छात्रों को भी अच्छे प्रोफेसर मिलेंगे। इससे पढ़ाई भी बेहतर होगी। अच्छी बात यह है कि जल्द ही इमरजेंसी का संचालन होगा और सर्जरी भी बढ़ जाएगी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें