महराजगंज जिले में शुक्रवार को आठ कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि 32 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल केस 5648 हो चुके हैं। जिसमें 5481 स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना सक्रिय मामले महज 70 हैं। अब तक 89 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमितो का बेहतर ढंग से इलाज स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि 1287 सैंपल की जांच शुक्रवार को हुई जिसमें महज आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक जिले में 220444 सैंपल की जांच हो चुकी है।
अब तक 4308 लोग होमआइशोलेसन में रखकर स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से लोगों को बचाव के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।