फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पहले की यू-ट्यूबर से दोस्ती, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगी रंगदारी

Sat, 16 Sep 2023 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।

सार

आरोपी की हरकत को देखकर दूरी बनाना शुरू किया तो रुपये की मांग कर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। युवती ने आरोपी से बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के पादरी बाजार में किराए के मकान में रहने वाली यू-ट्यूबर युवती की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती से गांव के करीब का होकर दोस्ती की और फिर मिलने के लिए बुलाया। अब वह धमकी देने लगा है। कहता है रुपये दो, नहीं तो बदनाम कर दूंगा। युवती की तहरीर पर शाहपुर पुलिस आरोपी दीपक कुमार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित एक मोहल्ले में एक युवती किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती है। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पढ़ाई के साथ ही दो साल से सोशल मीडिया पर एक्टिव है। वीडियो और शूटिंग का काम करती है। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार प्रांत के गोपालगंज भोरे गांव निवासी दीपक कुमार से मुलाकात हुई। वह दिल्ली मं रहता है। मदद का भरोसा देखकर इधर-उधर बुलाकर रुपये भी खर्च कराए।

आरोपी की हरकत को देखकर दूरी बनाना शुरू किया तो रुपये की मांग कर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। युवती ने आरोपी से बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें