फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी से विवाद के बाद आग लगाने वाले ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार(गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर एक स्थित काशीपुरम कॉलोनी में पत्नी से विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले ई-रिक्शा चालक संतोष यादव (35) की मंगलवार रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के कोइलगढ़ा निवासी संतोष यादव अपनी पत्नी मीना के साथ काशीपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम उसकी पत्नी मीना फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस दौरान संतोष ने उससे फोन मांगा और पूछताछ करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर संतोष ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल भिजवाया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां मंगलवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें