फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रक्तदान शिविर से जुटाया, फिर मुरादाबाद से गोरखपुर पहुंचाए पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में बरामद 100 यूनिट खून दो दिन पहले मुरादाबाद में आयोजित एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के जरिए एकत्र किया गया था। इसके बाद पैकेटों को गोरखपुर लाया गया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ला ने बताया कि रक्त को दवा की श्रेणी में रखा जाता है, इसलिए उसे निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखना अनिवार्य है। इसके लिए कोल्ड चेन बनाए रखना जरूरी होता है लेकिन बरामद पैकेटों को बर्फ के डिब्बे में भी नहीं रखा गया था। इससे कोल्ड चेन टूट गई और खून गाढ़ा हो गया।
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में दो ब्लड बैंकों के नाम बताए हैं। औषधि विभाग दोनों के स्टॉक, रिकॉर्ड और रक्त की आपूर्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच करेगा। दोनों ब्लड बैंकों से जवाब भी मांगा जाएगा। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अदालत में वाद दाखिल किया जाएगा। पुलिस और औषधि विभाग इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटे हैं।
विज्ञापन

आरोग्य ब्लड बैंक के निदेशक धीरज विश्वकर्मा ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि यह अस्पताल का ब्लड बैंक है, चैरिटेबल नहीं। कहीं से भी रक्त आने पर उसके हस्तांतरण के दस्तावेज होते हैं। बरामद खून उनके ब्लड बैंक में नहीं आया था और न ही उनका कोई कर्मचारी इसमें शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें