फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डंपर ने छात्र को कुचला, नाराज ग्रामीणों ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के नाहरपुर में बुधवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने कोचिंग जा रहे 15 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर में आग लगाने के बाद गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन को जाम कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस से ग्रामीणों की झड़प भी हुई। करीब तीन घंटे चले हंगामे के बाद प्रशासन के आश्वासन पर आवागमन बहाल हो सका। मृतक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गुलरिहा बाजार निवासी राकेश प्रजापति का बेटा आदित्य कुमार कक्षा नौ में पढ़ता था। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह घर से कोचिंग के लिए निकला था। नाहरपुर पहुंचने पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद डंपर छात्र को करीब 20 फुट तक घसीटता हुआ चला गया। हादसे की सूचना पर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची।
छात्र की मौत की जानकारी होते ही ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने डंपर में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने फोरलेन पर आवागमन रोक दिया।
विज्ञापन

हंगामे के दौरान घटना की फोटो और वीडियो बनाने वालों के कुछ लोगों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिए। पुलिसकर्मियों से भी झड़प हुई। स्थिति को देखते हुए एसपी सिटी निमिष पाटील, सीओ गोरखनाथ रवि सिंह, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के अलावा चिलुआताल, गोरखनाथ, पिपराइच, शाहपुर, कोतवाली और गुलरिहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। बाद में हल्का बल प्रयोग कर एक तरफ का आवागमन शुरू कराया गया।
करीब तीन घंटे तक बरगदही और सरैया बाजार से रूट डायवर्जन किया गया। मौके पर एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा, नायब तहसीलदार और लेखपाल भी पहुंचे। पीड़ित परिवार ने एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग का लिखित पत्र अधिकारियों को सौंपा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। एहतियात के ताैर पर पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस टीमें गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें