फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के लिए यहां करें संपर्क, 20 से 26 सितंबर तक यहां पा सकते हैं समस्या का समाधान

Sun, 20 Sep 2020 12:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • हेल्पलाइन से मिलेगी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की जानकारी
  • डूडा परियोजना अधिकारी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर-7518604305
विज्ञापन
पीएम आवास को लेकर समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी के लिए डूडा ने हेल्पलाइन नंबर 7518604305 जारी किया है। शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना संबंधी समीक्षा बैठक में यह नंबर जारी किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के मामले में गोरखपुर को प्रदेश में पहले स्थान पर लाने की रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन


नगर निगम हाल में अपर नगर आयुक्त और परियोजना निदेशक डूडा डीके सिन्हा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले स्थान पर आने के लिए अधिक से अधिक कैंप लगाकर लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिलाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत अब तक 2795 लोगों का ऋण बैंक द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है।
 
परियोजना अधिकारी डूडा विकास कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन 20268 लाभार्थियों के मकान की छत पड़ चुकी है, उनका मकान जल्द से जल्द पूरा कराकर उनकी तीसरी किस्त का भुगतान कराया जाए। बैठक में अंशुमान सिंह, अनमोल राज, नीलम चौहान, आशीष कुमार के अलावा नगर निगम व नगर पंचायत के जेई एवं सर्वेयर मौजूद रहे।

विज्ञापन

सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मिलेगी जानकारी

डूडा पीओ विकास कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी योजना से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7518604305 जारी किया गया है। इस नंबर को संचालित करने के लिए संबंधित एजेंसी का एक कर्मचारी कार्यदिवस में तैनात रहेगा। सुबह 10:00 बजे से सायं 6 बजे भी कॉल करके प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के संबंध में कोई भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

पीएम आवास का आवेदन क्यों निरस्त हुआ, मिलेगी जानकारी
प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी आवेदन निरस्त होने पर अभ्यर्थी को कारण संबंधी लिखित जवाब मिलेगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दाखिल कर सकेगा। नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के इस सुझाव पर डीएम ने भी सहमति दे दी है।

शनिवार को नगर विधायक के दाऊदपुर स्थित निवास पर प्रधानमंत्री आवास योजना के संदर्भ में बैठक हुई। इस दौरान नगर विधायक ने कहा कि यह आरोप अक्सर लग रहे हैं कि घूस न मिलने के कारण पीएम आवास के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए।

नगर विधायक ने बैठक में से ही जिलाधिकारी से बात की और यह व्यवस्था करने के लिए आग्रह किया है अस्वीकृत आवेदक को बताया जाए कि उनका आवेदन क्यों निरस्त हुआ है। ऐसा होते ही भ्रष्टाचार कम हो जाएगा। जिलाधिकारी ने तुरंत इसपर सहमति दे दी। बैठक में परियोजना अधिकारी डूडा विकास सिंह, संत कुमार सिंह, अंशुमान सिंह, अनमोल राज, अनिल कुमार सिंह तथा सभी सर्वेयर उपस्थित थे।
विज्ञापन

20 से 26 सितंबर तक लगेगा नगर विधायक के घर कैंप

बैठक में तय हुआ कि 20 से 26 सितंबर तक नगर विधायक के दाऊदपुर स्थित निवास पर प्रात: 11 से अपराह्न 3 बजे तक कैंप लगेगा। नगर विधायक ने कहा कि जिन भी परिवारों को आवेदन करने के बावजूद कुछ शिकायतें हैं, वे उनसे या डूडा के अधिकारियों से वहां मुलाकात कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें