गोरखपुर। वाराणसी में आयोजित साहित्यिक समारोह में आधुनिक विचार मंच एवं मिश्र बंधु ट्रस्ट की ओर से पहला ''''रमाकांत मिश्र स्मृति सम्मान–2026'''' नांदी सेवा संस्थान की संयोजिका डॉ. शशिकला पांडेय को दिया गया। सम्मान के अंतर्गत 25,000 रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया।
यह सम्मान साहित्य, शिक्षा, सामाजिक सरोकारों एवं सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय योगदान के सम्मानस्वरूप दिया गया। डॉ. शशिकला पांडेय कई वर्षों से साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं।
इस अवसर पर आधुनिक विचार मंच के अध्यक्ष प्रो. अनंत मिश्र, संयोजक प्रो. चित्तरंजन मिश्र, डॉ. अनुपम मिश्र ने डॉ. शशिकला पांडेय को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान-परम्परा साहित्य, संस्कृति और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों के विशिष्ट अवदान को रेखांकित करने का एक सतत प्रयास होगी।