फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौकायन चौकी के पास हुड़दंग करते आठ युवकों का चालान, पुलिस गिरफ्त में भी हंसता रहा सुल्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीच सड़क वाहन खड़ा कर मचा रहे थे शोर-शराबा, राहगीरों से भी हुई कहासुनी
विज्ञापन

- पहले भी चर्चा में रहा है सुल्तान का नाम, दो कार सीज, शांतिभंग की आशंका में सभी पर की गई कार्रवाई

गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित नौकायन पुलिस चौकी के पास बुधवार देर रात फार्च्यूनर समेत तीन वाहनों से पहुंचे युवकों ने जमकर हुड़दंग किया। बीच सड़क वाहन खड़ा कर शोर-शराबा करने और राहगीरों से विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन युवक पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए। इसके बाद पुलिस ने आठ युवकों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी विपिन कन्नौजिया उर्फ सुल्तान बेफिक्र नजर आया और चेहरे पर मुस्कान बनाए रखा।
पुलिस के अनुसार, 24 जून की रात नौकायन क्षेत्र में कुछ युवक सड़क पर वाहन खड़ा कर हंगामा कर रहे थे। उनके शोर-शराबे से राहगीरों को परेशानी हो रही थी। कई लोगों से कहासुनी होने की सूचना पर रामगढ़ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों को वहां से हटाने और यातायात बाधित न करने की सलाह दी, लेकिन वे बहस करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। बृहस्पतिवार सुबह उनके कब्जे से मिली दो कारों को सीज कर दिया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रवपूर्ण व्यवहार करने के आरोप में सभी का चालान किया गया।
विज्ञापन


इन युवकों पर हुई कार्रवाई
कार्रवाई की जद में आए युवकों में बांसगांव थाना क्षेत्र के बैदौली बाबू निवासी विपिन कन्नौजिया उर्फ सुल्तान और राहुल कन्नौजिया, कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के बरवा जंगल निवासी आदित्य शर्मा, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं निवासी यश सिंह, देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के भटनी दादन निवासी सोनू गौतम, संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद निवासी सचिन, विवेक शर्मा और प्रमोद यादव शामिल हैं।

भौकाल'''''''' के चक्कर में पुलिस ने सुल्तान को भेजा था जेल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार विपिन कन्नौजिया उर्फ सुल्तान का नाम इससे पहले भी चर्चाओं में रह चुका है। करीब दो वर्ष पहले सर्किट हाउस के पास हुई चर्चित फायरिंग की घटना के बाद वह सुर्खियों में आया था। हालांकि, वर्तमान कार्रवाई सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में की गई है। इसके अलावा पुलिस ने दिसंबर 2024 में रामगढ़ताल के जेएसआर गार्डेन से रील क्रिएटर विपिन कन्नौजिया को गिरफ्तार किया था। रील क्रिएटर के साथ उस वक्त लगभग 20 अन्य युवक बैठे थे और विपिन के पास अवैध असलहा था। इस असलहे के साथ विपिन कन्नौजिया रील बना रहा था। इस दौरान अचानक पुलिस मौके पर पहुंची तो सहमें विपिन ने अवैध असलहे को थोड़ा दूर जाकर फेंक दिया था। लेकिन, पुलिस भागते और असलहा फेंकते विपिन को देखकर उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। बांसगांव का रहने वाला विपिन कन्नौजिया शहर में रहकर रील बनाने के काम करता था।
विज्ञापन



पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात बाधित करने और आम लोगों को परेशान करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें