फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉ. राजेश कुमार होंगे आईएमए के अध्यक्ष, पूरा हो गया पर्चा दाखिला

Wed, 23 Nov 2022 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
विज्ञापन
IMA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जिला कार्यकारिणी में इस बार तीन पदों को छोड़कर अध्यक्ष, प्रेसीडेंट इलेक्ट समेत शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। सचिव, मीडिया प्रभारी और बिल्डिंग इंचार्ज के पदों पर दो-दो प्रत्याशी हैं। इन तीन पदों पर डॉक्टरों के बीच सीधी टक्कर होगी।

विज्ञापन


आईएमए के अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर शाही ने बताया कि चुनाव अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक सचिव पद पर डॉ. अमित मिश्रा और डॉ. दीपक मोदी ने पर्चा भरा है। मीडिया प्रभारी पद पर डॉ. रत्नेश तिवारी और डॉ. इमरान अख्तर ने पर्चा दाखिल किया है। बिल्डिंग इंचार्ज पद पर भी डॉ. अजय शुक्ला और डॉ. शशिकांत दीक्षित ने पर्चा दाखिल कर दिया है।

24 नवंबर तक प्रत्याशी पर्चा वापस ले सकते हैं। इसके बाद तीन पदों पर मतदान की स्थिति स्पष्ट होगी। इसके अलावा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सांस्कृतिक मंत्री, खेल मंत्री, कोषाध्यक्ष जैसे अहम पदों पर सिर्फ एक-एक पर्चा दाखिल हुआ है। इन पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इन पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

पद                        प्रत्याशी
अध्यक्ष                  डॉ. राजेश कुमार गुप्ता
प्रेसिडेंट इलेक्ट         डॉ. स्मिता जायसवाल
उपाध्यक्ष                डॉ. वाई सिंह, डॉ. एके छपरिया, डॉ. एपी सिंह, डॉ. संजीव गुप्ता
ज्वाइंट सेक्रेटरी         डॉ. प्रकाश चंद शाही, डॉ. ओमकार राय
कोषाध्यक्ष              डॉ. संजीव कुमार सिंह
ऑडिटर                 डॉ. अश्विनी अग्रवाल
कल्चरल सेक्रेटरी         डॉ. अंजू श्रीवास्तव
साइंटिफिक सेक्रेटरी       डॉ. मुकेश शुक्ला
स्पोर्ट्स सेक्रेटरी          डॉ. अमित सिंह

वूमन डॉक्टर विंग के निर्विरोध पदाधिकारी
चेयरमैन              डॉ. अंजू जैन
वाइस चेयरमैन       डॉ. बबीता शुक्ला
सेक्रेटरी               डॉ. अल्पना अग्रवाल
कोषाध्यक्ष             डॉ. अरुणा छपरिया
ज्वाइंट सेक्रेटरी       डॉ. पूनम सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें