फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 14 साल बाद हत्थे चढ़ा चर्चित डॉ. केके मिश्र अपहरण कांड का आरोपी, 2007 में मचाई थी सनसनी

Fri, 09 Jul 2021 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

50 हजार के इनामी अभोरिक यादव को क्राइम ब्रांच और खोराबार पुलिस ने दबोचा, मऊ के अभोरिक ने साथियों के साथ मार्च 2007 को अपहरण कर मचाई थी सनसनी।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के रहने वाले डॉक्टर केके मिश्रा के अपहरण के आरोपी अभोरिक यादव को 14 साल बाद क्राइम ब्रांच और खोराबार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मऊ जिले के मधुबन का रहने वाला अभोरिक किसी वारदात को अंजाम देने गोरखपुर आया था, जिसे घेराबंदी कर बानपोखर मंदिर के आगे फोरलेन अंडरपास से पकड़ लिया।

विज्ञापन


वर्ष 2007 से फरार चल रहे अभोरिक पर गोरखपुर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। अपहरण कांड में अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हालांकि उसका एक साथी अजीज अहमद अभी भी फरार है। उसके ऊपर भी 50 हजार का इनाम घोषित है।

शाहपुर के गीतावाटिका रोड पर रहने वाले डॉक्टर केके मिश्रा का अपहरण छह मार्च 2007 को हुआ था। वह अपनी कार से चौरीचौरा के सरदारनगर से मरीज देकर लौट रहे थे। कुसम्ही जंगल में बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। डॉक्टर मिश्रा के घर न पहुंचने पर उनके भाई कमल किशोर मिश्रा ने चौरीचौरा थाने में मुकदमा दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस को डॉक्टर मिश्रा के अपहरण की जानकारी सामने आई। अपहर्ताओं ने उन्हें छोड़ने के बदले 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। अपहरण की घटना समाने आने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें बरामद किया। हालांकि यह भी चर्चा रही कि फिरौती देने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया था पर इस बात को न तो उस समय पुलिस ने स्वीकार किया था और न ही डॉक्टर मिश्रा या उनके परिवार ने।

पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी शुरू की तो अपहरण में करीब दर्जन भर बदमाशों का नाम सामने आया था। इनमें से एक अभोरिक यादव भी था। पुलिस ने एक के बाद एक कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुख्य आरोपी भानु प्रताप यादव बांके पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। जबकि भोरिक यादव और अजीज फरार चल रहे थे।

एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सिहुलिया के रहने वाले अभोरिक यादव को खोरबार इंस्पेक्टर राहुल सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को खोराबार इलाके में फोरलेन अंडर पास से गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि अभोरिक करीब 14 साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। एक अन्य आरोपी अजीज अभी फरार चल रहा है उसकी तलाश जारी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें