फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्पेन में व्याख्यान देंगे बीआरडी के डॉ. अमरेश सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश कुमार सिंह स्पेन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस में व्याख्यान देंगे। चार दिवसीय इस दौरे का खर्च इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) वहन करेगा।
विज्ञापन

डॉ. अमरेश 10 से 13 नवंबर तक स्पेन के मैड्रिड में आयोजित 21वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस ऑन इंफेक्शियस डिजीजेज में शामिल होंगे। इस बार कांग्रेस की थीम ‘ग्लोबल चैलेंज, लोकल सॉल्यूशन’ रखी गई है। इसमें दुनियाभर के विशेषज्ञ संक्रामक बीमारियों से जुड़ी चुनौतियों और उनके स्थानीय स्तर पर समाधान पर चर्चा करेंगे। डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि वह कांग्रेस में ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) में ड्रग रेजिस्टेंस विषय पर व्याख्यान देंगे। वह टीबी के इलाज में दवाओं के प्रति बढ़ते प्रतिरोध, इससे जुड़ी चुनौतियों और प्रभावी उपचार की संभावनाओं पर अपने विचार रखेंगे। उनके चयन को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें