फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एथेनाल लदा टैंकर फोरलेन पर पलटा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। कालेसर फोरलेन बाईपास पर शुक्रवार शाम एथेनाल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ज्वलनशील पदार्थ लदे होने की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस ने एहतियातन आसपास लोगों की आवाजाही रोक दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने टैंकर पर पानी की बौछार कर उसे ठंडा रखा। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

टैंकर चालक मुस्लिम अली असम के गुवाहाटी से एथेनाल लेकर शाहजहांपुर जा रहा था। शुक्रवार शाम बाघागाड़ा से करीब 200 मीटर पश्चिम तेनुआ टोल प्लाजा की ओर बढ़ते समय चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद तेज रफ्तार टैंकर हाईवे किनारे पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और टैंकर में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, चालक नशे की हालत में था और तत्काल अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं था। उसे पुलिस की निगरानी में रखा गया है। होश में आने के बाद उसके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। एथेनाल के रिसाव और आग लगने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड लगातार टैंकर पर पानी डालती रही। पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर रहने की हिदायत दी और मोबाइल लेकर भी उसके नजदीक जाने पर रोक लगा दी। सुरक्षा के मद्देनजर लखनऊ की ओर जाने वाली हाईवे की एक लेन भी खाली करा दी गई। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें