संवाद भवन में होगी बीए की काउंसिलिंग
बीए में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग संवाद भवन में होगी। इसकी समन्वयक कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. कीर्ति पांडेय और सह समन्वयक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी को बनाया गया है। प्रवेश काउंसिलिंग सेल में स्नातक के प्रवेश समन्वयक प्रो. विनय कुमार सिंह और परास्नातक के प्रो. उदय सिंह होंगे।
प्रत्येक सीट के सापेक्ष दो अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा
विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक सीट के सापेक्ष में दो अभ्यर्थियों को एडमिशन काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। प्रवेश से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए अभ्यर्थी अपनी शिकायत ddugucounselling2022@gmail.com पर दर्ज करा सकेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा। आरक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित दस्तावेज लाने होंगे। माइग्रेशन, टीसी और चरित्र प्रमाणपत्र के साथ सभी शैक्षणिक दस्तावेज के प्रमाणपत्र और उनकी सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा।