ड्रग विभाग के एक कर्मचारी से गहरा नाता
स्थानीय ड्रग विभाग के एक कर्मचारी के साथ गुप्ता बंधुओं का गहरा नाता है। लिहाजा, वे जो कुछ भी करते, उसपर विभागीय अफसर चुप्पी साधे रहते। शायद इसी कारण जांच के नाम पर अब तक कुछ भी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, अपनी पहुंच का फायदा उठाते हुए आरोपी मामले से जुड़े दस्तावेज गायब कराने में जुट गए हैं। गिरफ्तारी के डर से दोनों भाइयों ने नेपाल के एक बड़े होटल में शरण ली है। ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तारी पुलिस की टीम करेगी।
यह है मामला
ड्रग विभाग ने सात अगस्त को गीडा क्षेत्र से दो करोड़ रुपये की फेंसिडिल सिरप बरामद की थी। पहले दिन छह लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया था। साथ ही संतकबीरनगर जिले में गुप्ता बंधु पर भी एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया था। अगले दिन आठ अगस्त को गीडा थाना पुलिस ने भी गुप्ता बंधु सहित आगरा के दो दवा व्यापारियों भाइयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया था। इसके बाद से दोनों भाई फरार चल रहे हैं।