इन बोट का मिलेगा आनंद
स्पीड बोट-03 अदद, केयाक बोट-05 अदद, बंपर राइड-02 अदद, बनाना राइड-02 अदद, रोइंग बोट-02 अदद, मोटर बोट-02 अदद, सेलिंग बोट, पैरासेलिंग, जेटी स्की-01 अदद, पैडल बोट-20 अदद, इको फ्रैंडिली डबल डेकर बोट-50 सीटर 01 अदद, लग्जरी स्पेशल बोट- 10 सीटर 01 अदद, पर्यटन मोटर बोट 50 सीटर 01
द्वितीय तल
डारमेट्री-17 कक्ष, फीमेल डारमेट्री-02 कक्ष, मेल डारमेट्री-02 कक्ष, क्लॉस रूम-01, कक्ष मीटिंग हॉल-01, लाउंड्री-01, लिफ्ट-03, लाइब्रेरी-01, वॉशरूम (फीमेल एवं मेल)-एक-एक, इलेक्ट्रिकल रूम-01
प्रथम तल
कोच रूम-05 कक्ष, हेल्थ क्लब -02, वीआईपी रूम-01, लिफ्ट-03, वॉशरूम-02, स्टोर रूम-02, सर्विस काउंटर-01, इलेक्ट्रिकल रूम-01, स्पॉ-02, साउना-02, चेंज रूम-04
भूतल
प्लेयर्स सिटिंग एरिया-01, सूचना केंद्र -02, टिकट काउंटर-03, शॉप-02, इंजीनियर रूम-01, चेंज रूम फीमेल-02, चेंज रूम मेल-02, एडमिन ऑफिस-01 कक्ष, एकाउंट सेक्शन-01, स्टॉफ रेस्ट रूम-01 कक्ष, मैनेजर रूम-01 कक्ष, काउंटर-01, स्टोर रूम-02, किचेन-01, वॉशरूम 03
बेसमेंट तल
निकास रूम-01, मैनेजर एंड टूल्स रूम 01, बोट मेनटेनेंस एरिया-01, इलेक्ट्रिकल रूम-01, फीमेल मसॉज रूम, मेल मसाज रूम-01, फीजियोथेरिपी रूम-01, स्टोर रूम- 01, ऑपरेशन थियेटर- 01, डॉक्टर रूम- 02, प्रोसेसिंग रूम 02, वेटिंग रूम-01, तौल/वेटिंग कक्ष-01, सर्वर रूम-01, लिफ्ट-03, ऊर भंडारण- 01।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्रा ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लोकार्पण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लगातार वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
निषाद नौकायन एवं विकास समिति के संचालक एवं सचिव राधेश्याम साहनी ने बताया कि रामगढ़ताल में शहरवासियों के मनोरंजन और पर्यटन के विकास के लिए अत्याधुनिक बोट का संचालन किया जाएगा। आकर्षण का केंद्र डबल डेकर लग्जरी स्पेशल बोट होगी। इस बोट में बर्थडे पार्टी जैसे तमाम तरह के आयोजन किए जा सकेंगे।
कल यूपी के पहले वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सौगात देंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गोरखपुर को प्रदेश के पहले वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सौगात देंगे। इसके शुरू होने से रोमांच पसंद करने वाले लोगों को गोवा और विदेश जैसे वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच गोरखपुर में मिलेगा। यहां जलक्रीड़ा की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा।
मुख्यमंत्री की पहल पर करीब 1700 एकड़ में फैली प्राकृतिक झील रामगढ़ताल के समीप पांच एकड़ क्षेत्रफल में वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम की तरफ से कराया गया है। यहां विभिन्न प्रकार की बोटिंग, वाटर बाइकिंग, स्कीइंग आदि की सुविधा विकसित की गई है। वाटर स्पोर्ट्स के विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण के लिए गोवा की एक कंपनी की सेवा ली जाएगी।