फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स डे विशेष: कोरोना से जंग में शहीद होने वाले चिकित्सकों को नमन करेगा गोरखपुर, इन योद्धाओं की याद में लगाए जाएंगे पौधे

Thu, 24 Jun 2021 11:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

एक जुलाई को डॉक्टर्स डे पर आईएमए की गोरखपुर इकाई व अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से इन कोरोना योद्धाओं को ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी जाएगी। वन विभाग के सहयोग से लगाए जाएंगे पौधे।
विज्ञापन
डॉक्टर्स डे पर इन कोरोना योद्धाओं को ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी जाएगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से जंग में शहीद होने वाले चिकित्सकों को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की गोरखपुर इकाई और अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से नमन किया जाएगा। डॉक्टर्स डे पर इन कोरोना योद्धाओं को ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनकी स्मृति में वन विभाग के सहयोग से सीतापुर आई हॉस्पिटल स्थित आईएमए कार्यालय परिसर में पौधा भी लगाया जाएगा। हर पौधा जान गंवाने वाले चिकित्सकों के नाम समर्पित रहेगा।
विज्ञापन

  
कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जिले के 15 चिकित्सकों ने अपने प्राणों की आहुति दी, अब इन चिकित्सकों के जज्बे को सलाम व नमन करने की बारी है। इसके लिए सबसे अच्छा अवसर ‘डॉक्टर्स डे’ यानी एक जुलाई है। चिकित्सकों की याद में ही ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोरोना काल में स्वास्थ्य के प्रति चुनौतियां और तीसरी लहर से निपटने के उपाय पर चर्चा होगी। इसमें आईएमए अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सचिव डॉ. वीएन अग्रवाल व मीडिया प्रभारी डॉ. अमित मिश्र सहित तमाम पदाधिकारी अपनी राय रखेंगे।

आईएमए सचिव डॉ. वीएन अग्रवाल ने बताया कि मीडिया संस्थान की पहल अच्छी है। चिकित्सकों के त्याग व बलिदान की वजह से ही बड़ी आबादी को कोरोना वायरस से बचाया जा सका है। दुनिया छोड़कर जाने वाले चिकित्सकों को हर पीढ़ी याद रखेगी। इसी लिहाज से चिकित्सकों के नाम के पौधे भी लगाए जा रहे हैं। यह पौधे संदेश देंगे कि कोरोना योद्धा हम सबके बीच अब भी जिंदा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे जिलों में भी याद किए जाएंगे कोरोना योद्धा

आईएमए अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना महामारी ने हमारे कई साथियों को छीन लिया है। डॉक्टर्स डे पर उन्हें याद करना व श्रद्धांजलि देना अच्छा रहेगा। हम साथियों को वापस नहीं ला सकते हैं, लेकिन उनकी यादों को पौधरोपण के जरिए संभाल सकते हैं। 

अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल के तहत ही डॉक्टर्स डे पर देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर में भी कोरोना से जंग में शहादत देने वाले कोरोना योद्धाओं को नमन किया जाएगा। श्रद्धांजलि देने के साथ ही पौधरोपण होगा। इसमें आईएमए की जिला इकाइयों व चिकित्सकों का विशेष सहयोग रहेगा।  

डीएफओ गोरखपुर अविनाश कुमार ने बताया कि चिकित्सकों का त्याग व बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। चिकित्सकों की याद में पौधे लगाए जाएंगे। पौधे की व्यवस्था वन विभाग की ओर से की जाएगी। मुहिम अच्छी है। इस मुहिम से जुड़कर वन विभाग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 

हमारे बीच नहीं रहे ये कोरोना योद्धा 
डॉ. आरएस डोगरा, डॉ. प्रणेश निगम, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. एम ग्यासुद्दीन, डॉ. रजनीकांत, डॉ. वीएम भाटिया, डॉ. जीआर आजाद, डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश पासवान, डॉ. धर्मेंद्र गौतम, डॉ. हरिद्वार गौड़, डॉ. एसएन पाठक, डॉ. जितेंद्र पाल, डॉ. अब्दुल राशिद और डॉ. केआर आजमी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें