फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉक्टर-मेडिकल स्टोर संचालक विवाद ने तूल पकड़ा, बीआरडी फिर गरमाया

Mon, 08 Apr 2024 12:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और मेडिकल स्टोर संचालक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। एक प्रोफेसर समेत 35 जूनियर डॉक्टरों पर केस दर्ज हुआ है। दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालकों की एकजुटता और मारपीट के फुटेज ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भी असहज कर दिया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को शांत कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं, चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी तरफ से तैयारी कर रखी है।

मेडिकल कॉलेज के सामने दुकान में तोड़फोड़ के बाद बिखरा सामान।( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों में अंदरखाने गुस्सा..पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन के सख्त रुख से सहमे
मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट मामले में 50 डॉक्टरों पर केस दर्ज होने के बाद से उनमें अंदरखाने विरोध का स्वर तो है, लेकिन वे पुराने दिनों की कार्रवाई और मेडिकल कॉलेज के सख्त रुख से सहमे हुए है। पुलिस ने ऐसे ही मारपीट के मामले में केस दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर कुछ महीने पहले ही डॉक्टरों के खिलाफ चार्जशीट दााखिल की थी।

इस वजह से डॉक्टरों का कॅरिअर दांव पर है। अब उसे ही याद कर डॉक्टर खुलकर विरोध करने से बच रहे हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और अल्टीमेटम दे दिया है कि किसी ने स्वास्थ्य सेवा बिगाड़ने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी सबसे बड़ी बात, यह भी है कि पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस के पास मौजूद है। केस दर्ज कराने से पहले दवा विक्रेता समिति के व्यापारियों ने भी सीसीटीवी फुटेज के साथ प्रिंसिपल से मुलाकात की थी और पूरी घटना से अवगत कराया। कर्मचारी भी आरोपी डॉक्टरों नाराज चल रहे हैं। मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ के बाद ही आरोपी डॉक्टर ने एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन

पिछले दिनों भी मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ हुई थी - फोटो : amar ujala
इसके बाद सारे कर्मचारी एकजुट होकर हंगामा करने लगे थे। इस प्रकरण में प्रिंसिपल ने विभागीय जांच का आदेश देकर मामले को शांत कराया था। अब इसी बीच केस दर्ज होने के बाद मेडिकल कॉलेज अपनी तैयारी में है, ताकि कोई परेशानी ना आने पाए। हालांकि व्यापारी भी इसमें समझौता चाहते थे, लेकिन बाद में स्थिति को देखते हुए केस दर्ज कराया है।

चार साल पहले भी हुआ था मामला, बैकफुट पर आए थे डॉक्टर
करीब चार साल पहले भी इस तरह का मामला सामने आया था, तब भी अज्ञात 50 जूनियर डॉक्टरों पर मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद जूनियर डॉक्टर बैकफुट पर आ गए थे, सीनियर डॉक्टरों के समझाने पर समझौता हुआ था।

इसके बाद सभी दुकानाें पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिसके बाद इस तरह की घटना सामने नहीं आई थी। अब लंबे समय बाद एक बार फिर मामला सामने आया है।

पहले भी हुई हैं इस तरह की घटनाएं
केस 1: 7 अप्रैल 2023 को दर्ज हुआ था केस
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के महदेवा निवासी दुर्गावती (55) पत्नी परशुराम को इलाज के लिए परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। वार्ड संख्या पांच के बेड नंबर 72 पर भर्ती हुई थीं। इस दौरान मरीज का बेटे अमित ने जूनियर डॉक्टर से पूछा कि इतनी देर में आ रहे हैं। इस बात पर मारपीट हुई थी, पुलिस ने डॉक्टरों पर केस दर्ज किया था।

केस-2 तीन जून 2023 को भी हुई थी मारपीट
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 14 पर संदीप सिंह भर्ती थे। संदीप की सेहत में सुधार हुआ, तब 3 जून 2023 को पत्नी अंकिता ने ड्यूटी पर तैनात महिला रेजिडेंट से डिस्चार्ज करने को कहा तो उसने पहले तो उनकी गुहार पर सहमति जताई फिर बाद में मना कर दिया।

इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इस बीच महिला रेजिडेंट ने अपने पति को बुला लिया। महिला रेजिडेंट का पति दूसरे विभाग में रेजिडेंट है। वह अपने साथियों के साथ पहुंचा और संदीप की जमकर पिटाई की। मरीज की पत्नी ने वीडियो बनाने की कोशिश की। आरोप है कि इस पर एक जूनियर डाक्टर ने उससे मोबाइल छीन लिया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें