फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले डीएम: शहर की गलियों से ईंट भट्ठों तक पहुंचीं मिशन इंद्रधनुष की किरणें

Tue, 08 Mar 2022 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डीएम ने शाहपुर यूपीएचसी और सीएमओ ने परमेश्वरपुर ईंट भट्ठे से किया शुभारंभ, टीकाकरण से छूटे दो साल तक के बच्चों और गर्भवती को लगाया जाएगा टीका।
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की किरणें शहर की गलियों से लेकर ईंट भट्ठों तक पहुंचने लगी हैं। डीएम विजय किरन आनंद ने सोमवार को शाहपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने 10 माह के बच्चे को विटामिन-ए की डोज पिलाई और अभियान का आगाज किया। कहा कि बाहर से आने वाले और स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने चरगांवा ब्लॉक के परमेश्वरपुर स्थित ईंट भट्ठे से इस अभियान का शुभारंभ किया। बताया कि इसके तहत टीकाकरण से छूटे दो साल तक के बच्चों और गर्भवती को शत-प्रतिशत प्रतिरक्षित किया जाना है। डीएम की पहल पर पहली बार जिले के ईंट भट्ठों पर टीकाकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच की भी योजना है।

इस बीच सीएमओ ने छत्तीसगढ़ की रहने वाली चंद्रकला के छह साल के बेटे को विटामिन-ए की खुराक पिलाई। बिहार के रहने वाले शिवकुमार के पांच साल के बेटे किशन को टीका लगाया गया। किशन ने बताया कि वह बचपन से ही ईंट भट्ठों पर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने बिहार और यूपी दोनों स्थानों पर नौकरी की है, लेकिन पहली बार किसी ईंट भट्ठे पर इस प्रकार कार्यक्रम देखा और शामिल हुए।
विज्ञापन


इस अवसर पर शाहपुर यूपीएचसी पर डॉ. हरप्रीत कौर, शीला देवी, उर्वशी, शैल देवी, शालिनी, रमावती, सत्येंद्र, टुनटुन, अनूप कुमार, रीता देवी, रीता गुप्ता, पवन, मनोनिता और अश्वनी ने टीकाकरण में विशेष सहयोग किया। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल, एआरओ एसएन शुक्ला, डब्ल्यूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. संदीप पाटिल आदि मौजूद रहे।

15 मार्च तक चलेगा अभियान

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष पंद्रह मार्च तक चलेगा। इसमें 11,652 बच्चों और 3,813 गर्भवती के टीकाकरण पर जोर रहेगा। अभियान में 669 एएनएम, 3647 आशा, 2282 आंगनबाड़ी और 182 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है।

12 बीमारियों से बचाता है टीका

सीएमओ ने बताया कि नियमित टीके 12 प्रकार की बीमारियों से बचाव करते हैं। इनमें बीसीजी, डिप्थीरिया, निमोनिया, इंसेफेलाइटिस आदि शामिल हैं। पांच साल में सात बार नियमित टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण सत्र की जानकारी के लिए आशा और एएनएम से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें