फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0: दूसरे राज्यों से गोरखपुर में आ रहे हैं तो हो जाएं सावधान, डीएम ने दिए ये खास आदेश

Wed, 06 May 2020 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
पास के लिए कलेक्ट्रेट में लगी भीड़ पर डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने अपील की है कि प्रतिष्ठान और दुकान संचालक पास के लिए कलेक्ट्रेट में भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि दूसरे स्थानों से पैदल आने वाले आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर फंसे लोगों को वापस बुलाने के लिए सरकार ट्रेन चला रही है। अन्य प्रदेशों से जनपद में आने वाले लोग अपने नजदीकी सेंटर पर पंजीकरण करा लें। ट्रेन के जरिये आने वालों की दोहरी चेकिंग कराई जा रही है। लेकिन जो लोग पैदल आ रहे हैं, वह अपने साथ-साथ जनता की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। पैदल आने वालों पर कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन को सबके स्वास्थ्य का  ख्याल रखना है।

उन्होंने पास के लिए कलेक्ट्रेट आने वालों से कहा कि घर से ही ऑनलाइन आवेदन  करें। किसी को मैन्युअल पास नही जारी होगा। ई - पास ही जारी होगा, जो संबधित तहसीलों के एसडीएम जारी करेंगे। सभी को यूजर आईडी और पासवर्ड दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें