फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन के नाम पर दीवान की पत्नी के हड़पे आठ लाख, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 29 Dec 2022 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।

सार

गुलरिहा पुलिस को 12 नवंबर 2022 को शिकायती पत्र दिया, कार्रवाई ना होने पर थक हार एसपी नार्थ से शिकायत की। एसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा पुलिस ने दीवान की पत्नी से जमीन के नाम पर जालसाजी करने के आरोपी छट्ठू पर केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि रुपये लेने के बाद न तो उसने जमीन दी और न ही रुपये लौटा रहा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र पादरी बाजार निवासी मीना राव के पति उपेंद्र राव पुलिस विभाग में दीवान के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें एक जमीन की जरूरत थी। मीना ने इसके लिए गुलरिहा थाना क्षेत्र के बुढ़ाडीह निवासी छट्ठू को आठ लाख 39 हजार रुपये दे दिया। आरोप है कि अब छट्ठू जमीन देने से मना कर रहा है। रुपये भी नहीं लौटा रहा है।

इस मामले में मीना ने गुलरिहा पुलिस को 12 नवंबर 2022 को शिकायती पत्र दिया, कार्रवाई ना होने पर थक हार एसपी नार्थ से शिकायत की। एसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें