फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा के औचक निरीक्षण में मंडलायुक्त ने विकास परियोजनाओं की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैटेड फैक्टरी के फिनिशिंग कार्य को जल्द पूरा कर आवंटन शुरू करने के निर्देश
विज्ञापन


गोरखपुर। मंडलायुक्त एवं गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के अध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को गीडा प्राधिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में स्थापित विभिन्न योजनाओं के मॉडल का अवलोकन कर उनके संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक ने मंडलायुक्त को प्राधिकरण में संचालित विभिन्न परियोजनाओं के साथ ही प्रस्तावित एवं आगामी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। गीडा सभागार में मंडलायुक्त ने अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने प्राधिकरण की ओर से कराई जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं और लैंड बैंक की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। मंडलायुक्त ने गीडा की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सभी ऑनलाइन सेवाओं तथा वनमैप पोर्टल की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को डिजिटल सेवाओं को प्रभावी एवं सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त ने सेक्टर-13 में स्थापित फ्लैटेड फैक्टरी परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और उपस्थित अभियंताओं को फिनिशिंग कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने सेक्टर-11 स्थित ईडब्ल्यूएस/एलआईजी भवनों के परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अभियंताओं को गुणवत्ता के साथ कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में स्टॉर्म वाटर की समुचित निकासी और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें