फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 5.65 लाख ठगे, दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोला इलाके का मामला, रकम लेने के बाद जमीन मालिक के न बेचने की बात कहकर आरोपी भागे
विज्ञापन



गोला। थानाक्षेत्र के बरईपार रामरूप निवासी राजनाथ यादव से 5.65 लाख रुपये ठगी हो गई। जालसाजों ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे रुपये ठग लिए। पीड़ित ने खोपापार गांव निवासी कमलेश विश्वकर्मा और नर्रे निवासी उसके साले श्रवण विश्वकर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
राजनाथ यादव के अनुसार, खोपापार गांव के कमलेश विश्वकर्मा ने उन्हें अजय पांडेय की छह डिसमिल जमीन दिखाई थी। जमीन का सौदा 2.80 लाख रुपये प्रति डिसमिल की दर से तय हुआ था। इसके बाद कमलेश ने अलग-अलग किस्तों में उनसे 2.65 लाख रुपये ले लिए। उसने अजय पांडेय का आधार कार्ड और पैन कार्ड देते हुए कहा कि कागजात तैयार करा लें। अजय के आने पर फोटो और हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी कराकर रजिस्ट्री करा दी जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, उसने अपनी पत्नी मनभावती देवी, राजन विश्वकर्मा और रश्मि देवी के नाम से जमीन के कागजात तैयार कराने शुरू कर दिए। इसी दौरान कमलेश ने बताया कि अजय पांडेय को गोरखपुर में जमीन खरीदने के लिए तत्काल तीन लाख रुपये की जरूरत है। उसके कहने पर यह रकम उसके सगे साले श्रवण विश्वकर्मा के खाते में भेज दी गई। आरोप है कि तीन लाख रुपये लेने के बाद कमलेश ने अजय पांडेय को लेकर आने की बात कही, लेकिन वहां से चला गया। काफी तलाश के बाद उसके मिलने पर उसने बताया कि अजय पांडेय अब जमीन बेचने को तैयार नहीं हैं। कमलेश ने दो-चार दिन में रकम लौटाने का आश्वासन दिया और ऐसा न होने पर अपनी जमीन रजिस्ट्री करने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद न तो रकम वापस की गई और न ही जमीन उसके नाम की गई।
विज्ञापन

सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें