फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: केंद्र के जियो लोकेशन में गड़बड़ी की होगी निगरानी, जल्द ही केंद्र निर्धारण की राह हो जाएगी आसान

Sat, 11 Dec 2021 03:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डीआईओएस स्तर से गठित समिति दूर कराएगी समस्या, जल्द ही केंद्र निर्धारण की राह हो जाएगी आसान।
विज्ञापन
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड परीक्षा में पहली बार केंद्र बनाए जाने वाले स्कूलों की मैपिंग (जियो लोकेशन) की कड़ी निगरानी अब डीआईओएस के स्तर से गठित समिति की ओर से की जाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2022 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में इस पहल से केंद्र निर्धारण में होनी वाली देरी व झंझट से झुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन


पुरानी व्यवस्था के अंतर्गत प्रधानाचार्यों को केंद्र की जियो लोकेशन को अपडेट करना होता था। मगर तकनीकी दक्षता की कमी की वजह से कई बार केंद्र की वास्तविक स्थिति से 10-10 किलोमीटर दूर तक इसकी लोकेशन चली जाती थी। बोर्ड ने जारी परीक्षा केंद्र आवंटन नीति में इसकी भी व्यवस्था की है। पिछले साल की तरह इस बार भी बालिका विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने में प्राथमिकता दी जाएगी।

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और डीआईओएस को भेजे गए एक संदेश में कहा है कि 2022 में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र आवंटन नीति राज्य सरकार से जारी कर दी गई है। हम इन मानदंडों के अनुसार, ऑनलाइन मोड का उपयोग करते हुए केंद्र आवंटन के लिए समयबद्ध कार्रवाई के लिए अनुरोध करते हैं।
विज्ञापन


27 नवंबर तक संसाधनों की जानकारी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर दी जा चुकी है। जिला स्तर पर संबंधित डीएम के तहत अंतिम रूप दिए गए स्वीकृत केंद्रों की सूची 9 जनवरी को बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्राचार्य या प्रबंधक को प्रस्तावित केंद्रों पर कोई आपत्ति है, तो वे ऑनलाइन अपनी आपत्तियां 15 जनवरी 2022 तक बोर्ड को मेल कर दें। इन आपत्तियों के निराकरण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 24 जनवरी को जारी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें