फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वी-ट्रेंड्स शोरूम में शर्ट चोरी के आरोप में विवाद, मैनेजर ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वायरल हुए वीडियो के बाद शोरूम मैनेजर ने युवक पर चोरी और धमकी के आरोप में दर्ज कराया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीपुर। गोला थाना क्षेत्र के चंद चौराहे पर स्थित वी-ट्रेंड्स शोरूम से जुड़े विवाद में मैनेजर ने प्रिंस साहनी, रोहित निषाद, राहुल निषाद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरी, धमकी और गाली-गलौज के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामले की शुरुआत 24 जनवरी की शाम हुई, जब शोरूम में प्रिंस साहनी ग्राहक बनकर आया। मौके का फायदा उठाकर शर्ट चोरी कर ली। चोरी की कीमत लगभग 699 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम कर्मचारियों की ओर से युवक को रोकने पर उसने धक्का देकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया और शोरूम के अंदर लाया गया। इस दौरान रोहित निषाद, राहुल निषाद और करीब 20 अज्ञात सहयोगी शोरूम में घुस आए। उन्होंने मैनेजर और कर्मचारियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। पहले पुलिस ने वीडियो के आधार पर शोरूम मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके दो दिन बाद वी-ट्रेंड्स के मैनेजर हिमांशु पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी।
थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें