फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी : जूनियर डॉक्टर पर तीमारदार से अभद्रता और मोबाइल तोड़ने का आरोप

Wed, 10 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मंगलवार दोपहर एक जूनियर डॉक्टर और तीमारदार के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि डॉक्टर ने वीडियो बनाने का आरोप लगाकर तीमारदार और उसकी बहन के साथ अभद्रता की। युवती का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष मेडिकल पुलिस चौकी पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के हरनही निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पैर में फ्रैक्चर होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर किया गया था। मंगलवार को वह अपने बेटे शिवम और पत्नी की देखभाल करने वाली मुंहबोली बेटी के साथ प्लास्टर कटवाने ट्रामा सेंटर पहुंचे थे। आरोप है कि हड्डी रोग विभाग में मौजूद एक जूनियर डॉक्टर मरीजों को काफी देर तक इधर-उधर भेज रहा था। इस पर शिवम ने देरी का कारण पूछ लिया। इसी बात को लेकर डॉक्टर नाराज हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर डॉक्टर ने शिवम और उसकी बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया। दोनों के हाथ पकड़कर ऐंठ दिए और धक्का-मुक्की की। इसी दौरान डॉक्टर को शक हुआ कि युवती उसका वीडियो बना रही है। आरोप है कि उसने युवती का मोबाइल फोन छीन लिया और जमीन पर पटककर तोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष मेडिकल पुलिस चौकी पहुंचा और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी। चौकी प्रभारी को शिकायत देने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया है। पीड़ित कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें