फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी की प्रगति और विकास के वाहक बनेंगे पुरातन छात्र

विज्ञापन
एमएमएमयूटी में आयोजित बैठक के दौरान कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा व अन्य।
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र अपने संस्थान की प्रगति और विकास के वाहक बनेंगे। कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित एलुमिनाई एसोसिएशन की बैठक में इसे लेकर कई निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का पुरातन छात्र सम्मेलन 21 और 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में एलुमिनाई एसोसिएशन को अधिक प्रभावी और स्वायत्त बनाने पर भी चर्चा हुई। इसके तहत एसोसिएशन का पृथक एवं स्वतंत्र संस्था के रूप में पंजीकरण कराने व उसके लिए उपविधियां तैयार करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। माना गया कि इससे संगठनात्मक संरचना और मजबूत होगी और भविष्य की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सकेगा।
कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक ने कहा कि विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं में पूर्व छात्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूर्व छात्रों से आधारभूत संरचना विकास, नवाचार और छात्र हितों से जुड़ी पहलों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। एसोसिएशन के वित्तीय और प्रशासनिक संचालन को सुदृढ़ बनाने के लिए उसके पृथक बैंक खाते के संचालन के प्रस्ताव पर भी सैद्धांतिक सहमति बनी। बैठक में शामिल शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने एक सशक्त, सक्रिय और उत्तरदायी एलुमिनाई नेटवर्क के निर्माण की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन

बैठक में विशिष्ट पूर्व छात्र एसके वर्मा, जेबी राय, एनके सिंह, गोपाल मिश्र, मधुसूदन पांडेय, ओएस मौर्य और प्रवीर आर्या, शिक्षक प्रो. बीके पांडेय, प्रो. प्रभाकर तिवारी, प्रो. वीके द्विवेदी, प्रो. डीएस सिंह, डॉ. राजन मिश्र, डॉ. अभिजित मिश्र, क्षितिज उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें