फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा से निराशा: नर्सिंग होम में हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में मौत पर हंगामा

Mon, 18 Dec 2023 01:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि 27 नवंबर को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता घर से गर्भवती को सरकारी अस्पताल के लिए लेकर निकली, लेकिन दलाल की मदद से देवरिया के राघवनगर स्थित जीवन आरोग्य हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। उसी शाम साढ़े पांच बजे ऑपरेशन से एक बच्ची पैदा हुई।
विज्ञापन
जूही। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में मरीज माफिया का एक मामला रविवार को मेडिकल कॉलेज में उजागर हो गया। वहां की एक आशा कार्यकर्ता ने गर्भवती महिला को नर्सिंग होम को बेच दिया। मरीज की हालत बिगड़ने पर नर्सिंग होम संचालक उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा और भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक समेत तीन को पकड़ लिया, लेकिन तहरीर नहीं मिलने की वजह से उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर घर चले गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरा गांव निवासी महेश गौड़ की शादी देवरिया जिले के जद्दू परसिया निवासी रामप्रीत की बेटी जूही से 13 मई 2022 को हुई थी। जूही (25) आठ माह की गर्भवती थी और दो महीने पहले वह अपने मायके जद्दू परसिया गई थी।

आरोप है कि 27 नवंबर को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता घर से गर्भवती को सरकारी अस्पताल के लिए लेकर निकली, लेकिन दलाल की मदद से देवरिया के राघवनगर स्थित जीवन आरोग्य हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। उसी शाम साढ़े पांच बजे ऑपरेशन से एक बच्ची पैदा हुई। आठ दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद महिला अपने मायके चली गई। दूसरे दिन फिर से तबीयत बिगड़ने पर उसी अस्पताल में महिला के पति ने भर्ती कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जालसाज BJP प्रदेश मंत्री!: गोरखनाथ मंदिर के पते पर बनाई योगी कार्पोरेशन, जनता दर्शन में भेजकर वसूलते थे रुपये

Trending Videos
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर दो लाख रुपये वसूल लिए गए। पति गहने बेचकर पत्नी के इलाज के लिए रुपये देता रहा। गलत इलाज से महिला के पैरों में सूजन, पीलिया और पूरे शरीर में पानी भरने लगा। हालत बिगड़ने पर शनिवार की शाम अस्पताल संचालकों ने गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती करा दिया। रविवार की सुबह 11 बजे महिला की मौत हो गई तो पति वार्ड में हंगामा करने लगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जिले के 436 बदमाश अब दूसरे जिलों में कर रहे पेंट पालिश, पुलिस की सख्ती पर बदली राह

वार्ड बॉय और गार्ड ने मेडिकल चौकी पुलिस को सूचना दी। गुलरिहा पुलिस ने वार्ड में मौजूद निजी अस्पताल के संचालक और एक दलाल समेत तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें