फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए सत्र से डिप्लोमा इन प्रोडक्शन कोर्स की होगी पढ़ाई, निखरेगा बच्चों का भविष्य

Sat, 21 Nov 2020 07:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अगले सत्र से डिप्लोमा इन प्रोडक्शन कोर्स में दाखिले लिए जा सकेंगे। कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने शनिवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में सांसद रवि किशन से मुलाकात की। सांसद को विश्वविद्यालय में प्रस्तावित फिल्म प्रोडक्शन पाठ्यक्रम एवं खेलो इंडिया के तहत विभिन्न प्रस्तावों के बारे में अवगत कराया गया।

विज्ञापन


कुलपति ने सांसद को बताया कि पीजी डिप्लोमा इन फिल्म प्रोडक्शन कोर्स को कला संकाय परिषद की बैठक में स्वीकृति दी जा चुकी है। आगामी कार्य परिषद की बैठक में पाठ्यक्रम को स्वीकृत करने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। अगले शैक्षणिक सत्र से यह कोर्स विश्वविद्यालय में शुरू कर देंगे।

खेलो इंडिया स्कीम के तहत भेजे गए विश्वविद्यालय के प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान कुलपति ने सांसद से इन प्रस्तावों को केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा अतिशीघ्र स्वीकृति करने का आह्वान किया। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय आगामी शैक्षणिक सत्र से अपने संसाधनों द्वारा विश्वविद्यालय के 100 मेधावी खिलाड़ियों को फेलोशिप प्रदान करेगा।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

सांसद ने जताई खुशी

सांसद से आग्रह किया कि वह फिल्म प्रोडक्शन में प्रस्तावित पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय की मदद करें। फिल्म जगत के महत्वपूर्ण संस्थानों नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी), फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीटीआई) जैसे संस्थाओं के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित कराने में सहयोग करें। फिल्म जगत के अहम हस्तियों द्वारा विश्वविद्यालय में ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन व्याख्यान देने, फिल्म प्रोडक्शन कोर्स से संबंधित विद्यार्थियों के प्लेसमेंट तथा विश्वविद्यालय में स्टूडियो की स्थापना में सहायता करने के लिए भी आह्वान किया।

सांसद रवि किशन ने कहा कि कुलपति की ओर से यह सौगात लाखों विद्यार्थियों के सपने को पूरा करेगी। कई युवाओं को रोजगार मिलेगा। सांसद ने बताया कि फिल्म, वेब सीरीज इत्यादि में कहानियां हमारी ही होती हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्तावित इस कोर्स की सहायता से उन कहानियों को दिखाने वाले पर्दे के ऊपर तथा पर्दे के पीछे के लोग भी हमारे ही होंगे।

इस मौके पर प्रो. अजय शुक्ला, अधिष्ठाता कला संकाय की प्रो. नंदिता सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला, नियंता प्रो. एससी पांडेय, मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश, वित्त अधिकारी धर्मेंद्र प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें