फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने किया प्रदर्शन--

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार जारी
विज्ञापन

सिद्घार्थनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों का मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार करके विरोध प्रदर्शन किया। आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार जारी रहा। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि मांगें पूरी नहीं होते तक इसी प्रकार से चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
डॉ. गोविंद्र प्रसाद ओझा ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। उनसे काम तो लिया जा रहा है, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही है। कहा अभी तक काली पट्टी बांधकर विरोध चल रहा था। अब दो घंटे कार्य बहिष्कार करके किया गया है। आगे भी चरणबद्ध तरीके विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ. वाईपी यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मासिस्टों को पद व योग्यता के अनुसार वेतनमान दिया जाए। चिकित्सकों की अनुपस्थिति में फार्मासिस्टों का प्रभार भत्ता बढ़ाया जाए और उन्हें विधिक मान्यता मिलनी चाहिए। विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पद नाम बदल कर सहायक निदेशक फार्मेसी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों, ट्रामा सेंटर और ड्रग वेयर हाउस पर समुचित संख्या में फार्मासिस्टों का पद सृजित होना चाहिए। राजपत्रित अवकाश और द्वितीय शनिवार को कार्य के बदले एक माह का अतिरिक्त वेतन और तीन दिनों के आकस्मिक अवकाश दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को भी पूरा किया जाए। इस दौरान अस्पताल के सभी फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक इसी प्रकार विरोध किया जाएगा। कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक इसी प्रकार से चरणबद्ध तरीके से विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुभाष चंद्र उपाध्याय, डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी, बृजेश कुमार पांडेय, नागेश पांडेय, ओपी चौधरी, रतनशंकर चौधरी, केएन शुक्ला, बी. नारायण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें