फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी में नहाने के दौरान बालक लापता

विज्ञापन
राप्ती नदी बच्चे की मौत के बाद लगी भीड़। विज्ञप्ति - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
राप्ती नदी में नहाने के दौरान बालक लापता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास राप्ती नदी में बृहस्पतिवार को नहाने गया बालक लापता हो गया। गोताखोरों ने नदी में उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कूड़ी निवासी सत्यम पुत्र श्याम राप्ती नदी में नहाने गया था। गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए आलोक तथा सुमित नदी में उतर गए। गहराई अधिक होने के कारण वे भी डूबने लगे। उन लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर कांति ने अपनी साड़ी दोनों की तरफ फेंक दी, जिसे पकड़कर दोनों बाहर निकले। इस संबंध में थाना अध्यक्ष डुमरियागंज सूर्यभान सिंह ने बताया कि सत्यम की तलाश की जा रही है। गोताखोरों को लगाया गया है। अब तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें