फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जहर खिलाने से हुई थी दीनानाथ की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2023 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दीनानाथ के बेटे राहुल ने बताया कि 28 फरवरी को राजेश ने अपने घर पर पिता दीनानाथ को रुपये वापस करने के लिए बुलाया था। वहां पर खाने-पीने के सामान में धोखे से जहर मिला दिया था, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके में लच्छीपुर निवासी दीनानाथ यादव की मौत जहर खिलाने से हुई थी।फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश गौड़ निवासी हजारीपुर को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। आरोप है कि राजेश ने हड़पे गए रुपये को वापस करने के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बीते 28 फरवरी को केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, लच्छीपुर निवासी दीनानाथ यादव से राजेश की पुरानी जान-पहचान थी। सरकार की डेयरी ऋण योजना के तहत उसको लाभ दिलाने का वायदा करके राजेश ने खर्च के नाम पर छह महीने पहले 2.60 लाख रुपये वसूल लिए। वह न ऋण ही स्वीकृत करा पाया और न ही लिए गए रुपये वापस कर रहा था।

दीनानाथ के बेटे राहुल ने बताया कि 28 फरवरी को राजेश ने अपने घर पर पिता दीनानाथ को रुपये वापस करने के लिए बुलाया था। वहां पर खाने-पीने के सामान में धोखे से जहर मिला दिया था, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद विसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला रामनगर वाराणसी भेजा गया था, जहां पर जहर की पुष्टि हुई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच में जहर की पुष्टि के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रणधीर मिश्रा की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें