झूठे केस की धौंस देकर डिजिटल अरेस्ट कर वसूली के मामले तो कई सामने आए, लेकिन अब जालसाज इज्जत से भी खेल रहे हैं। ताजा मामला कैंट इलाके का है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में पढ़ने वाली नगालैंड की एक छात्रा को फोन कर पहले बैंक लोन न चुकाने पर केस दर्ज होने की जानकारी देकर 38 हजार रुपये वसूले फिर शरीर पर टैटू होने की बात कहते हुए निर्वस्त्र कर उसका फोटो ले लिया।
अब उसी फोटो के जरिए छात्रा को ब्लैकमेल किया जा रहा है। कैंट पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा ने शनिवार को केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वह नगालैंड के दीमापुर जिले की रहने वाली है। वर्तमान में एमएमएमयूटी में पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि 10 अक्तूबर को 11:30 बजे उसके मोबाइल फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा- मैं एसबीआई से बोल रहा हूं।