फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे होगा कोरोना पर वार: स्वास्थ्य विभाग लोगों से कर रहा अपील, ए साहब! बूस्टर डोज से ये दूरी ठीक नहीं

Thu, 21 Jul 2022 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि बूस्टर डोज के लिए लगातार लोगों को अलर्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसके बाद भी लोग बूथों पर नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि बूस्टर डोज सभी सरकारी बूथों पर निशुल्क लगाई जा रही है। कोरोना से बचाव का सबसे कारगार उपाय टीका ही है। इसलिए जिन लोगों का समय पूरा हो गया है, वह बूस्टर डोज जरूर लगवा लें।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के तीन लाख 48 हजार लोगों को स्वास्थ्य विभाग का ‘अलर्ट मैसेज’ भी जागरूक नहीं कर पा रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए मुफ्त में लगाई जा रही बूस्टर डोज से इन्होंने दूरी बना रखी है। डोज और बूथ से दूरी इन्हें कोरोना संक्रमण की चपेट में ला सकती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को 70 दिनों तक बूस्टर डोज मुफ्त में लगाई जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बूस्टर डोज लगाने की समय सीमा अब कम कर दी है। पहले दूसरी डोज लगवाने के नौ माह बाद बूस्टर डोज लगाई जाती थी। बदले में लोगों को 383 रुपये देने पड़ते थे। अब बूस्टर डोज लगवाने की समय सीमा छह माह कर दी गई है। साथ ही सरकारी बूथों पर निशुल्क लगाई जा रही है। छह माह की समय सीमा तय होने के बाद जिले में तीन लाख 48 हजार लोग बूस्टर डोज लगवाने के पात्र हो गए हैं।

ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट मैसेज भेजा जा रहा है। इसके बावजूद लोग टीका लगवाने बूथों तक नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समय 153 सक्रिय मरीज हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बूस्टर डोज जरूर लगवाएं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

75 दिनों तक लगेगी निशुल्क बूस्टर डोज

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 दिनों तक निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसकी शुरुआत पांच दिन पहले हो चुकी है। 70 दिन और शेष रह गए हैं। इसके बाद तिथि बढ़ती है या नहीं, इस पर शासन फैसला करेगा।

अब तक हुआ टीकाकरण

पहली डोज- 18 वर्ष से ऊपर- 35,67,569
दूसरी डोज- 34,39,185
पहली डोज- 15 से 17 वर्ष- 3,11,004
दूसरी डोज- 2,80,175
पहली डोज- 12 से 14 वर्ष- 1,63,417
दूसरी डोज- 8,9614
प्रीकॉशन डोज- 1,06,630
कुल टीकाकरण- 79,57,594

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि बूस्टर डोज के लिए लगातार लोगों को अलर्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसके बाद भी लोग बूथों पर नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि बूस्टर डोज सभी सरकारी बूथों पर निशुल्क लगाई जा रही है। कोरोना से बचाव का सबसे कारगार उपाय टीका ही है। इसलिए जिन लोगों का समय पूरा हो गया है, वह बूस्टर डोज जरूर लगवा लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें