- धर्मशाला चौराहा से जटाशंकर चौक - 12 मीटर
- जटाशंकर चौक से रेती चौक -आठ मीटर
- रेती चौक से घंटाघर चौक - चार मीटर
घंटाघर दुकानदार अफजाल अहमद ने कहा कि कुछ माह पहले सड़क के चौड़ीकरण को लेकर सर्वे कराया गया था। इसके बाद मीडिया में विरासत गलियारा बनाने की बात प्रकाश में आई। सड़क चौड़ीकरण में दुकानें टूटेंगी। लेकिन, कहां की दुकान कितना टूटेगी, यह स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
इसे भी पढ़ें: फल व्यवसायी से 5.80 लाख की ठगी, रिपोर्ट नहीं लिख रही पुलिस
दीवान बाजार के दुकानदार राहुल गिरी ने कहा कि विरासत गलियारा के निर्माण में व्यापारी पूरा सहयोग करेंगे। लेकिन प्रशासन को भी व्यापारियों के बारे में सोचना होगा। एक माह बाद त्योहारी मौसम शुरू होने के साथ लग्न शुरू होने से बाजार में रौनक बढ़ेगी। उस समय तोड़फोड़ से व्यापार प्रभावित होगा।