फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदा: उत्तराखंड त्रासदी में देवरिया का युवक लापता, पत्नी ने मदद के लिए लगाई गुहार

Tue, 09 Feb 2021 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
चमोली में आपदा के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड के तपोवन में हुई त्रासदी में देवरिया जिले के पिपरा देवराज गांव निवासी संतोष गायब हो गए हैं। वह डैम पर चल रहे काम में वेल्डर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


दो दिनों से युवक का मोबाइल बंद आने पर पत्नी ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी। डीएम के निर्देश पर पहुंचे एसडीएम सलेमपुर और सीओ भाटपाररानी ने जानकारी लिया।

पिपरा देवराज गांव निवासी हरिवंश यादव पुत्र संतोष कुमार यादव उत्तराखंड के पीपल कोटी तबोवन स्थित ओ मेटल कंपनी में वेल्डर के तौर पर कार्यरत थे। पत्नी सुमन देवी की माने तो तबोवन में कंपनी डैम के काम में लगी थी। दो दिन पूर्व टीवी पर त्रासदी की जानकारी होने पर पत्नी ने पति को फोन मिलाया तो नंबर बंद मिला।
विज्ञापन


दो दिनों से कोई जानकारी नहीं मिलने पर परेशान पत्नी ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी अमित किशोर को दी। डीएम की ओर से निर्देश मिलने के बाद एसडीएम सलेमपुर ओमप्रकाश बरनवाल और सीओ पंचमलाल ने मंगलवार को पिपरा देवराज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पत्नी सुमन देवी शिक्षा मित्र हैं वे पिपरा देवराज में बच्चों के साथ पति की जानकारी मिलने की इंतजार कर रही हैं। इस संबंध में एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि पीड़ित से मिले जानकारी के बाद तबोवन में लगे अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। पीड़ित परिवार का पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें