फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

Tue, 09 Feb 2021 05:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी इलाके में मंगलवार को हुए अलग-अलग हादसों में दो की जान चली गई। एक घटना एकला आम चौराहे पर हुई तो दूसरी घटना परसौनी गांव के सामने हुई। पहली घटना में एकला आम चौराहे पर ट्रक ने साइकिल सवार दुकानदार को रौंदा तो दूसरी घटना में बाजार से घर लौट रही किशोरी को ट्रक ने कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भटनी के बनकटा तिवारी गांव निवासी लल्लन चौहान (58) एकला आम चौराहे पर सब्जी की दुकान चलाते थे। वे मंगलवार करीब एक बजे घर से भोजन के बाद दुकान पर जा रहे थे। अभी वे बन्धुनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के पास के पास पहुंचे थे कि भींगारी के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

वहीं दूसरी ओर भटनी के पुरनाछापर गांव निवासी बृजकिशोर विश्वकर्मा की बेटी सोनी विश्वकर्मा (17) भटनी नगर में बाजार करने गई थी। करीब डेढ़ बजे बाजार से वह घर जा रही थी। परसौनी गांव के सामने बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही बनकटा तिवारी और पुरनाछापर गांव में मातम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों जगहों पर पुलिस पहुंच स्थिति को संभालने में लगी रही। एकला आम चौराहे पर हुई घटना का जिम्मेदार ट्रक चालक पकड़ा गया है। जबकि परसौनी घटना के बाद चालक फरार है। परसौनी में घटना के विरोध में लोग भटनी-पुरनाछापर मार्ग जाम कर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया। इस बाबत एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि दोनों जगहों पर पुलिस टीम पहुंची थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें